बकरीद पर स्वच्छता को लेकर रही विशेष व्यवस्था

0
32
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। ईद के मौके पर स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण रोकने के लिए कई निगम पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष व्यवस्थाएं की थीं। पशुओं के अवशेष उठवाकर उनको कूड़ा संग्रह केंद्र एवं गहरे गड्ढ़े में दबवाने की पहले से ही तैयारी की गई थी। इसके साथ ही अधिकांश निगम पार्षदों ने क्षेत्र में ईद के दिन कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष को रखने के लिए पॉलिथीन भी बांटे थे। यमुना विहार से निगम पार्षद एवं शहादरा उत्तरी जोन से चेयर मैन प्रमोद गुप्ता ने इस दिन अपने क्षेत्र में सफाई को लेकर विशेष तौर पर मुस्तैद रहते हुए निगम की तैयारियों के अलावा व्यक्तिगत तौर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था करवाई थी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था यमुना विहार वार्ड स्थित सुभाष मोहल्ले के शैतान चौक पर की गई थी। जहां लोगों ने कुर्बानी के बाद बचा हुआ अपशिष्ट पॉलीथिन में रखकर इसमें डाला। जिसके निपटान के लिए पहले से निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। बकरीद पर इस प्रकार की विशेष व्यवस्था के बारे में प्रमोद गुप्ता ने बताया कि कुर्बानी के बाद लोग पशुओं के अवशेष को आस-पास के कुड़ा घर या इधर-उधर डाल देते थे। जिसके कारण गंदगी और संक्रमण फैलता था। इस बार ट्रैक्टर-ट्रॉली की व्यवस्था एवं घरों में पॉलीथिन पहले से ही बांट देने की वजह से क्षेत्र में सफाई रखने में विशेष सहायता मिली है। लोगों को ईद से पहले से इस व्यवस्था के बारे में बताया गया था ताकि लोग लाभ उठाते हुए क्षेत्र में सफाई बनाए रखने में मददगार बन सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here