विनोद महेन्द्रू ने निगम विद्यालय में इंटर लोकिंग टाईल्स लगाने के कार्य का शुभारम्भ किया

0
43
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। रोहिणी जोन के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 24एन रोहिणी निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने सैक्टर-16 रोहिणी के बी-3 ब्लाक में सफाई अभियान चलाया।
सफाई अभियान के दौरान उनके साथ ब्लॉक के गणमान्य व्यक्ति व सफाई, रख-रखाव व मलेरिया विभाग के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निवासियों ने भी हिस्सा लिया और पार्षद को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया। जिसका उन्होनें शीघ्र ही समाधान करवाने हेतु मौकें पर अधिकारियों को निर्देश दिये। उसके उपरांत डी-ब्लाक में स्थित नगर निगम विद्यालय में इंटर लोकिंग टायलस व सिढ़ियों का उद्घाटन किया। जिसकी मांग काफी समय से चली आ रही थी। वर्क्स विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक लाल के अनुसार इन दोनो कार्यों पर लगभग 21 लाख रूपये की लागत आयेगी।
इस दौरान पार्षद के साथ जिला महिला मोर्चा मंत्री प्रीति बहनद्व,विद्यालय समिति से श्याम कपूर, प्रधानाचार्य राजवीर मान व समस्त स्टाफ, मंडल उपाध्यक्ष आर.एन.दयाल, हरीश जोशी, एस.एल.गर्ग, राजेश अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष परविन्द्र सिंह, कुवंर सिंह, राजेन्द्र जी, एस.पी.भार्गव, सौरभ गुलाटी, विकास आहुजा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम मलिक, रंजीत, दीपक अरोड़ा, एस.के.खुराना, परमवीर, उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here