दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एंव कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय की अध्यक्षता में दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने के लिए पूरे दिल्ली में ‘मेगा जनसम्पर्क अभियान’ की शुरूआत बाबरपुर विधानसभा के बूथ न.-141 से की गई। इस अभियान के तहत दिल्ली के लगभग 13 हजार बूथ अध्यक्ष एवं 70 हजार विजय प्रमुख की टीम 35 लाख मतदताओं से वन-टू-वन संवाद करेगी।
प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर पिछले सात तारीख को अपने पहले चरण की शुरूवात की। जिसमें दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने को लेकर आम आदमी पार्टी के सातों प्रत्याशी, स्टार प्रचारक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे दिल्ली के अंदर जनसभाएं करके पूर्ण राज्य के आंदोलन को आगे बढ़ाया।
अभियान की शुरूआत करते हुए गोपाल राय ने कहा कि आज से पूरे दिल्ली के अंदर 35 लाख वोटरों से वन-टू-वन संवाद करने के अभियान की शुरूआत कर दी गई है। इस अभियान के तहत लगभग 13 हजार बूथ अध्यक्ष एवं 70 हजार विजय प्रमुख की टीम बनाई गई है जो लोगों के घर-घर जाकर पूर्ण राज्य के बारें में समझाएंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देने से क्या फायदा होगा? दिल्ली पूर्ण राज्य कैसे बनेगा? इसके बारे में लोगों को बताएंगे।
वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ट प्रवक्ता और उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पाण्डेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस अभियान के जरिए घर-घर जाकर लोगों को बता रही है कि दिल्ली पूर्ण राज्य कैसे बन सकती है और पूर्ण राज्य बनने के फायदें क्या-क्या होगें। सहमति बनने पर हम जनता से सहयोग और उनके वोट का आग्रह भी कर रहें है।
दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, इस अभियान के जरिए हम लोगों को बताएंगें कि दिल्ली पूर्ण राज्य बनेगी तो दिल्लीवालों के कई सपने पूरे होंगे। जैसे महिलाओं को पूर्ण सुरक्षा मिल सकेगी, दिल्ली की कानून व्यवस्था सुधरेगी, युवाओं को रोजगार मिलेगा, बाहरवीं में 60 प्रतिशत से ज्यादा नंबर वाले हर बच्चों को कॉलेज में दाखिला मिलेगा, दिल्ली में सीलिंग बंद होगी, हर दिल्लीवासी का अपना घर होगा, कच्ची कॉलोनियां पक्की की जायेंगी, दिल्ली साफ सुथरी और सुंदर होगी। इनता ही नहीं पूर्ण राज्य बनने से दिल्ली का विकास और भी तेजी से होगा।
उन्होंने कहा कि, ये वो तमाम वादें है जिसे हमें दिल्ली की अवाम को समझाना है। हम आश्वस्त है कि दिल्ली में 12 मई को होने वाला चुनाव पूर्ण राज्य के मुद्दे पर ही होगा।