दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। रोहिणी वार्ड 24 से निगम पार्षद विनोद महेंद्रू ने पॉकेट ए-1 और पॉकेट ए-2 की साइड बर्म में टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों से नारियल तोड़वाकर शुरू कराया। इस अवसर पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष वी के शर्मा, जिला महिला मोर्चा मंत्री प्रीति बहनजी, मंडल उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, पवन टंडन, आर एन दयाल, नंदकिशोर शर्मा, डॉ सूर्यकांत, प्रवीण जिंदल, रामकुमार शर्मा, आई सी मनोचा, बी प्रसाद, डॉ धर्मपाल, राजेन्द्र व विनय त्यागी समेत कई लोग मौजूद रहे।
इस दौरान विनोद महेंद्रू ने बताया कि इस कार्य को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और लोग बार बार उनसे अनुरोध करते रहे। जिसका मुआयना उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलाकर किया और इसकी जरूरत को महसूस किया। जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस्टीमेट बनाया जाए और अन्य कार्यवाई को पूरा कराकर इस कार्य को अंजाम दिया जाय। उन्होंने कहा कि इसपर अधिकारियों ने भी तत्परता दिखाई और आज इस कार्य की शुरूआत हो सकी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए आसा व्यक्त की कि इस कार्य को निर्धारित समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान निगम पार्षद ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे उनके अधिकार क्षेत्र आने वाले किसी भी कार्य को लेकर किसी भी समय उनके पास बे हिचक आयें। उन्होंने लोगों से कहा कि निश्चित रूप से उनके द्वारा लाये गए कार्य को बिना किसी बिलंब के पूरा कराया जाएगा।


