मनी बंसल ने बढ़ाया महिला क्रिकेटरों का हौसला

0
81
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
महिलाओं का क्रिकेट टूनामेट होना जब भी सुनते है तो खुशी के साथ फख्र भी होता है। पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आज के युग की बेटी और महिलाएं चल रही है। पुरूषों के खेल क्रिकेट को अब बेटियाँ बड़े चाव से और लगन से खेलती है। पीतमपुरा के भारती पब्लिक स्कूल के सामने डीडीए गा्रउंड पर 13 अप्रैल से टूनामेट शुरू हुआ है। इसमें चार टीम खेल रही है। दिलली की अन्डर 19 में खेलने वाली बेटियां भी खेल रही है। ये टूनामेट एक महिला की मौत कैसर से हुई थी उसकी याद में खेला जा रहा है। मकसद है कि खेल महिलाओं को बीमारियों से बचाते है। कुछ वक्त निकाल कर महिलाओं को खेल भी खेलना चाहिए।

इस मैच में समाजसेविका युमना विहार निवासी मनी बंसल और नूतन मिश्रा एवं शशि अग्रवाल निवासी सरस्वती विहार ने टूनामेट में जीती टीम को अवार्ड देकर सम्मानित किया। रणजी दिल्ली खेल रही नेहा छिललर को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनी बंसल ने सम्मानित किया। मनी ने सभी को भविष्य में आगे बढने की शुभकामनायें भी दी। बेटी बचाओ के साथ बेटी खिलाओ का भी नारा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here