तीज महोत्सव में महिलाओं ने विखेरा जलवा

0
115
Share on Facebook
Tweet on Twitter

संतोषी बाजपेई/दिल्ली मेल

रोहिणी। कमल मोंगा एवं भावना बूटिक के संयुक्त तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब -मस्ति की। किन्तु कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा इसमें आयोजित फैशन शो। सजने-सवरने का त्यौहार तीज इस फैशन शो के कारण तब और भी खास हो गया जब अलग-अलग प्रकार के खुबशुरत परिधानों में महिलाओं ने अपने सौंदर्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रैंप वॉक कर जलवा विखेरा। शानदार म्यूजिक के बीच जब महिलाएं कैट वॉक करते हुए रैंप पर आईं तब यहां उपस्थित लोग तलियां बजाने से खुद को रोक नहीं सके।


फैशन शो की जज रहीं डॉ. बिनती एवं शालिनी भाटिया। जिन्होंने अपने बेहतरीन जजमेंट का प्रदर्शन करते हुए। प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। इस फैशन शो में की विजेता रहीं नेहा जबकि दूसरे स्थान पर शैली तथा तिसरे स्थान पर प्रिया महाजन रहीं। विजेताओं की घोषणा होते हीं पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here