अपने आसियाने को बचाने के लिए दर-दर भटक रहे है पूठखूर्द गांव के लोग

0
26
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। बवाना विधानसभा क्षेत्र के पूठ खूर्द गांव स्थित आनन्द विहार कॉलोनी के लगभग पचास घरों को तोड़ने का आदेश क्षेत्रीय डीएम ने दिया है। ये लोग यहां 1985 से रह रहे हैं। विभाग यहां से यूइआर-टू 100 मीटर चौड़ी निकालना चाहती है जबकि गावं वालों का कहना है कि सरकार इस सड़क को मास्टर प्लान 2001-2021 के मुताबिक गांव के पास से सीधा बनवाए। अपने घर को टूटने से बचाने के लिए ये लोग सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी लोगों से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों आरडब्ल्यूए के प्रधान मांगे राम, सचिव रामक रण, उप प्रधान मास्टर शिव नारायण, रणदीप सिंह डबास, नरेश डबास फूल चंद, गोबर्धन, इन्द्रजीत, इश्वर दयानंद कौशिक आदि लोग सांसद हंस राज हंस, जिलाध्यक्ष नील दमन खत्री, निगम पार्षद अंजु अमन, भाजपा नेता विकास परासर के नेतृत्व में केन्द्रीय रोड एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत कई अन्य नेताओं से मिलकर अपने घरों को बचाने के लिए गुहार लगाई है। नितिन गडकरी एवं मनोज तिवारी ने यह आश्वासन दिया कि वे इस बारे में एलजी से बात कर समस्या का समाधान कराने की काशिश करेंगे। वहीं आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से भी मिल कर अपनी समस्या उनके समक्ष रखना चाहते थे। किन्तु मुख्यमंत्री ने मिलने का समय तक नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here