टी एन झा बने ‘आप’ पुर्वांचल प्रकोष्ठ रोहिणी के अध्यक्ष

0
22
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। कार्यक्रम के दौरान रोहिणी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार बंसल ने आम आदमी पार्टी के रोहिणी विधानसभा के विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिनमें टी एन झा को पूर्वांचल प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है वहीं जितेन्द्र सिंह को पूर्वांचल विंग का संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। सज्जाद खान को माइनोरिटी विंग का अध्यक्ष पद संभालेंगे। जे जे शेल राम प्रमोद संभालेंगे और इसी विंग में संतोष कुमार संगठन सचिव का कार्यभार देखेंगे। इसके अलावा कई अन्य पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई। पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद जय कुृमार बंसल ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी लोग मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पुरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।

नियुक्ति के उपरान्त टी एन झा ने पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जो उनपर विश्वास जाताया है उसपर वे खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पुर्वांचल के लोगों के हितों के लिए अनेकों कार्य किए हैं। अभी बहुत कुछ करने की आवश्यकता भी है। उन्होंने कहा कि वे पुर्वांचल के लोगों की समस्याओं को पार्टी के माध्यम से सरकार तक पहुंचान एवं सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की कड़ी के रूप में कार्यकरते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here