‘संविधान एवं उसके मुल्यों की रक्षा’ पर हुई चर्चा

0
6
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों में देश प्रेम एवं सकारात्मक राष्टÑवाद की भावना विकसित करने तथा देश में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक विचार के पुनर्जागरण के लिए आयोजित ‘देश की बात’ कार्यक्रम में इस बार भी लोगों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। रोहिणी विधानसभा स्थित बंसल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भी विभिन्न वक्ताओं ने ‘संविधान एवं उसके मुल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार रखे। आम आदमी पार्टी के रोहिणी विधानसभा अध्यक्ष जय कुमार बंसल एवं संगठन मंत्री एडवोकेट धर्मवीर शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर-पश्चिमी लोक सभा इंचार्ज आर-आर पठानिया की विशेष उपस्थिति रही।
वक्ताओं के विचारों के मुल्यांकन के लिए तीन जजों की कमेटी बनाई गई थी। जिनमें सुरेखा शर्मा, रूपेश गुलाटी एवं जय कुमार बंसल शामिल थे। विभिन्न वक्ताओं को सुनने के बाद जजों ने सर्वश्रेष्ठा वक्ता के रूप में एडवोकेट कृष्णा शर्मा के नाम की घोषणा की।
कार्यक्रम के बाद आर-आर पठानिया ने बताया कि देश की बात में देश के उन मुद्दों पर चर्चा की जा रही है जो राष्टÑ हित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पुरे दिल् ली में प्रत्येक सप्ताह आयोजित कर लोगों में जागरूकता फै लाने का एक प्रयास है।
जय कुमार बंसल ने कहा कि देश की बात कार्यक्रम से निश्चित रूप से लोगों में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा करने और उस विषय पर गहनता से विचार करने की परम्परा बढ रही है। यह हमारे समाज और राजनैतिक जागरूकता के लिए काफी आवश्यक है।
नारायण ठाकुर को किया गया सम्मानित
रोहिणी के राजा विहार निवासी धावक नारायण ठाकु र को देश की बात कार्यक्रम के बाद सम्मानित किया गया। नारायण ठाकुर हाल ही में इंडोनेसिया में हुए एशियन पैरा गेम्स के 100 मीटर टी-35 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। बता दें कि देश में अब तक 100 मीटर दौड़ स्पर्धा का यह पहला स्वर्ण पदक है। बेहद मुश्किल परिस्थितियों से लड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने वाले इस धावक को मुख्यमंत्री अरवीन्द केजरीवाल ने एक कारोड़ रूपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित इनाम की राशि को ठाकुर ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में खर्च करने की बात कही है। नारायण ठाकुर के जज्बे को सलाम करते हुए जय कुमार बंसल ने कहा कि ठाकुर ने न सिर्फ रोहिणी विधान सभा का नाम रौशन किया है बल्कि इन्होंने पुरे देश का नाम रौशन किया है। उपस्थित लोगों ने नारायण ठाकुर की भुरी-भुरी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here