दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। रोहिणी वार्ड संख्या 24 ए, से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने सैक्टर 16, डी-3 ब्लॉक स्थित नगर निगम प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों हेतु शौचालय का शिलान्यास किया। लगभग चार लाख रूपए की लागत से बनने वाले इस शौचालय का निर्माण अभियांत्रिक विभाग द्वारा कराया जाएगा।
शिलान्यास के मौके पर निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित इस स्कूल में दिव्यांगों के लिए शौचालय बनाने की मांग बार-बार होती रही थी। जिसे देखते हुए हमने इसके निर्माण को लेकर अभियांत्रिक विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया तथा उनसे इसके लिए योजना बनाने संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बात हुई। इस बीच इससे जुड़ी जो भी अड़चनें आई उसे समय पर दूर कराया। श्री महेन्द्रू ने कहा कि जल्द हीं इस शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिससे दिव्यांग बच्चों को स्कूल में शौचालय से संबंधित होने वाली दिक्कतें नहीं दूर हों जाएंगी।
शिलान्यास के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य राजवीर मान स्कूल के सभी कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिला मंत्री महिला मोर्चा प्रीति बहन, बूथ संयोजक पवन टंडन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश आहुजा व मंत्री दीपक अरोड़ा, मंडल उपाध्यक्ष आर.एन.दयाल व महेश गुप्ता, मंडल महामंत्री विनय त्यागी, जिला मंत्री किसान मोर्चा देविन्द्र तायल, दिलीप कुमार-आशु, राजेन्द्र, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम कपूर, हरीश जोशी, याचना अरोड़ा, मनाक्षी आदि लोगों के अलावा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


