‘अनुभव’ ने आयोजित किया जन सम्मान समारोह

0
9
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर उनका हौसला बढाने के उद्देश्य से सेक्टर-18 रोहिणी स्थित बाबा वाला पार्क में एक समारोह का आयोजन किया गया। ‘अनुभव’ गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित इस समारोह में कई गणमान्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों ने हिस्सा लिया।

भाजपा बादली वार्ड अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस समारोह में जिन लोगों को सम्मानित किया गया उनमें उल्लेखनीय रहे सरोज अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शौकत अली। डॉक्टर शौकत अली का अपने पेशा से जुड़े सेवा से अनेकों किस्से जुड़े हैं। डॉक्टर के सेवा एवं सहयोग कार्यों को बहुत ही नजदीक से देखने वाले योगेश त्रिपाठी ने बताया कि शौकत अली अभी तक कई ऐसे लोगों की जान बचा चुके हैं जो मृतप्राय हो चुके थे। उन्होंने बताया कि इनकी सबसे बड़ा उल्लेखनीय कार्य यह रहता है कि डॉक्टर उन लोगों के प्रति अपना सबकुछ लगा देने की स्थिति में होते जो असहाय और निर्बल होते हैं। श्री त्रिपाठी ने कहा कि अपने पेशा से जुड़ा कार्य हर कोई करता है किन्तु उसमें सेवा भाव जुड़ जाए तो वह श्रेष्टतम् की श्रेणी में आ जाता है।

जिसका उदाहरण डॉक्टर शौकत अली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here