शिव सेना ने मनाया शौर्य दिवस

0
9
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। विवादित ढांचा विध्वंस की 26वीं बरसी पर दिल्ली प्रदेश शिव सेना के कार्यकतार्ओं ने को शौर्य दिवस मनाया। जन्तर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में जुटे शिव सैनिकों के जय श्री राम और राम लला हम आऐंगे, मंदिर वहीं बनाऐंगे के नारों के साथ मार्च भी किया। जिसे पहले से मौजूद पुलिस ने रास्ते में हीं रोक दिया। इस दौरान शिव सैनिकों एवं पुलिस के बीच धक्का-मुक्कि भी हुई। .

इस दौरान दिल्ली प्रदेश शिव सेना के कार्यकारी प्रमुख संदीप चौधरी ने कहा कि छह दिसंबर 1992 हिंदू समाज के लिए शौर्य का प्रतीक है। सैकड़ों वर्षों का भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर लगे कलंक को हिंदू समाज ने हटा दिया किन्तु उसके बाद से आज तक राम लला टाट में बैठे हैं। यह बड़े अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र तथा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा हर चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा बनाती है। श्री चौधरी ने कहा कि मोदी जी से जो उम्मीदें थी वह तो पुरी हुई नहीं लेकिन अगर वे मंदिर निर्माण करवा देते हैं तो 2019 में जरूर उनकी सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि वे इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बना रहे हैं बल्कि उनकि भावना हर हिन्दू के साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here