आप लोकसभा प्रभारी ने चलाया जन संपर्क अभियान

0
8
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के उत्तर-पश्चिमी लोकसभा प्रभारी गूगन सिंह रंगा पार्टी के प्रति जनाधार बढ़ाने एवं केजरीवाल सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोहिणी के वार्ड 24 में जन सम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ रोहिणी विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र सोलंकी, जितेन्द्र शर्मा, सतीश गुप्ता, सुशील गर्ग, रजनीश मित्तल, धारणा सेठ, बबीता समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जन संपर्क के दौरान गुगन सिंह रंगा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होने लोगों को बताया कि सरकार ने दिल्ली कि जनता के मूलभुत जरूरतों को प्राथमिकता दी है। जिसके लिए आम आदमी कई परेशानियों का सामना करता है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं सीधे आम लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वोट देकर जिताने की अपील की। गुगन सिंह रंगा ने कहा कि ऐसी कई योजनाएं दिल्ली सरकार के पास अभी भी पेंडिंग है जो लोगों के भालाई के काम आ सकती है किन्तु केन्द्र की भाजपा सरकार उसे मंजुरी नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि यदि लोकसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद अधिक संख्या में होंगे तो उन योजनाओं को केन्द्र की कोई सरकार राजनीति से प्रेरित होकर उन्हें रोक नहीं सकेगी। इस दौरान बहुत से लोगों ने गूगन सिंह रंगा को लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का वादा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here