शिवसेना के कार्यकारी प्रमुख का हुआ भव्य स्वागत

0
118
Share on Facebook
Tweet on Twitter

‘शिवसेना के कार्यों के चलते लोग पार्टी से जुड़ने लगे हैं’: संदीप चौधरी

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। शिव सेना के नव नियुक्त दिल्ली प्रदेश कार्यकारी प्रमुख संदीप चौधरी का प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं तथा पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए कार्यकारी प्रमुख का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश एवं उत्साहित दिखे। स्वागत कार्यक्रम के बाद एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा के साथ-साथ दिल्ली शिव सेना संगठन, इसकी भविष्य की योजनाओं और काम करने के नए तरीकों एवं मुद्दों पर खुल कर चर्चा हुई। इस दौरान दिल्ली प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने राजनीतिक और सामाजिक अनुभव के आधार पर कई सुझाव भी दिए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संदीप चौधरी ने कहा कि शिव सेना महाराष्टÑ से निकल कर अब देश के अन्य हिस्सों में भी अपनी राजनीतिक धमक देने लगी है। शिवसेना का राजनीतिक एजेंडा और विकास को लेकर नीतियों की स्वीकार्यता बढ़ी है। यही कारण है कि लोग पार्टी से जुड़ने लगे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि वे अधिक से अधित लोगों तक जाएं और पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here