आप महिला विंग ने जागरूकता के लिए की बैठक

0
88
Share on Facebook
Tweet on Twitter

संतोषी बाजपेयी
दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। देश में पांच राज्यों में चुनाव खत्म हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दलों की नजर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने में लगी है। इसे लेकर सभी पार्टियों के अलग-अलग विंग अपनी-अपनी योजना के अनुसार कार्य करना शुरू कर दिए हैं। इस दिशा में बुराड़ी विधानसभा के समृद्ध विहार और प्रदीप विहार कॉलोनियों में आम आदमी पार्टी महिला विंग की उपाध्यक्ष यशवंत (यश भाटिया) ने क्षेत्र की अनेकों महिलाओं के साथ बैठक की। इस बैठक में उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग सजय बाला भी मौजूद रहीं।

बैठक मुख्यरूप से सामाजिक, क्षेत्रीय, महिलाओं में राजनीतिक जागरूकता एवं राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं के महत्व के मुद्दे पर हुई। साथ हीं उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिलीप पांडे के बारे उपस्थित महिलाओं को बताया गया। इस दौरान यशवंत (यश भाटिया) ने कहा कि दिलीप पांडे एक ईमानदार एवं योग्य प्रत्याशी हैं जो आम लोगों के परेशानियों को सम­ाते हैं। उन्होंने कहा कि दिलीप पांडे सदैव से राजनीति के साथ अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को प्राथमिकता देते हैं। श्रीमति भाटिया ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे राजनीति में अपनी सक्रियता बढ़ाएं देश तथा दिल्ली के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here