अशोक सिंह ने सैकड़ों लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

0
124
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। सूरज पार्क सेवा बस्ती में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के अन्तर्गत विशाल सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। इस अभियान में क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला महामंत्री महेश तोमर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता कौशिक  एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। इस दौरान अशोक सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत सेवा बस्ती के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। हर उम्र के लोगों ने मोदी जी की नीति और समाज के प्रत्येक वर्ग के प्रति उनका सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास का मंत्र लोगों में उनकी  विकास पुरुष कि भूमिका को दृढ़ता से चिह्नित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
इस अवसर पर विधायक विजेन्द्र गुप्ता ने भी इतनी अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता लेने पर क्षेत्रवासियो को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here