मोदी के सिपाही के रूप में देश सेवा में आगे बढ़ रहा हूं-हंसराज हंस

0
19
Share on Facebook
Tweet on Twitter

   रोहिणी सेक्टर सात में हुआ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर-पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार हंसराज हंस ने सेक्टर-7 रोहिणी में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधिवत हवन-पूजा के साथ किया। इस कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया, केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, मनोज शौकीन, लोकप्रिय गायक दलेर मेंहदी, जिलाध्यक्ष नीलदमन खत्री, जिले के सभी मोर्चों के पदाधिकारी जिनमें आरडब्ल्यूए के जिला संयोजक सूर्य प्रकाश भारद्वाज, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्मिता कौशिक, दिव्या बंसल, सेफाली चौरसिया, मंजू बंसल, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सभी निगम पार्षद जिनमें कनिका जैन, आलोक शर्मा, विनोद महेन्द्रू आदि लोग शामिल रहे वहीं पूर्व स्टैंडिंग केमेटी अध्यक्ष प्रवेश वाही, पूर्व विधायक वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व उप महापौर तारा चंद बंसल, जिला महामंत्री महेश सिंह तोमर, अशोक सिंह, प्रचार मंत्री मयंक थापर, जोन चेयरमैन सुरेन्द्र खर्ब समेत सभी मण्डल पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता व स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।

कार्यकतार्ओं व स्थानीय लोगों को सम्बोधित करते हुये लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 युद्ध के समान है और आप सभी लोग अपनी अपनी बस्ती के सेनापति हैं। यदि सेनापति कमजोर पड़ा तो युद्ध कमजोर हो जायेगा। चुनाव में आप सभी को 12 मई को होने वाले मतदान के आखिरी दिन तक कड़ी मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं कि भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा।
केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो हमेशा देश का गौरव बढ़ाने का काम करते हैं। जो देश के लिए 18 घण्टें काम करते हैं और जो दुश्मन को ईट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। सर्जिकल स्ट्राईक कर 80 किलोमीटर घुस के दुश्मनों का खात्मा करने के लिए सेना को खुली छुट देते हंै और जिसके निर्णय लेने की क्षमता का लोहा सारा विश्व मानता है ऐसे प्रधानमंत्री को पुन: 2019 में सत्ता की बागडोर देकर पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार देना हम सभी का कर्तव्य है।

नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की भ्रष्ट केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है और अपनी नाकामियों पर लिपा- पोती करने के लिए पूर्ण राज्य का नाटक कर रही है।
केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग को सबसे ज्यादा हानि खुद पहुंचाई है। दिल्ली के समझदार लोग केजरीवाल को समझ चुके हंै और वो आम आदमी पार्टी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। दिल्ली विकास मांग रही है और विकास की परिभाषा केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि भाजपा ने मुझ पर विश्वास कर अपना उम्मीदवार बनाया है और मैं पार्टी को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की जनता मुझे भारी बहुमत के साथ विजयी बनायेगी। देश में हर तरफ सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चर्चा है और मैं स्वंय उनसे बहुत प्रभावित हूँ। उन्होंने कहा कि देश को मोदी जी की जरूरत है और मैं उनके सिपाही के रूप में देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहा हूँ।

जहां मुझे जनता के आशीर्वाद की सबसे अधिक जरूरत पड़ेगी।
गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साफ नीयत सही विकास के आधार पर सबका साथ सबका विकास चाहिए जो कि 2014 से 2019 के बीच हम सभी ने प्रत्यक्ष देखा है। वक्त आ गया है कि 2019 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाकर मोदी है तो मुमकिन है के नारे को चरितार्थ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here