रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

0
17
Share on Facebook
Tweet on Twitter

संतोषी बाजपाई
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ने लगा है। पार्टियां जहां अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का हर संभव प्रयास कर रही हैं वहीं मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए हर कोशिश भी कर रहीं हैं। लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें चल रहीं हैं। वहीं जिन पार्टी पदाधिकारियों की औपचारिक नियुक्ति पत्र नहीं दी जा सकी थी उन्हें ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जगदीश यादव ने नियुक्ति पत्र देकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी हैं। नियुक्ति पत्र सौंपने का कार्यक्रम रोहिणी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश माथुर के कार्यालय में ब्लॉक में कार्यकर रहे लगभग 40 से भी अधिक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्पन्न कराया गया। जिन लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया उनमें उपाध्यक्ष पद से संबंधित जितेन्द्र पालिवाल, विरेन्द्र कुमार, ओ पी मेहरा, जी एस मीना, एन के बत्रा, बी एल बजाज, सूचा सिंह, सूरेन्द्र कुमार, वाई पी खन्ना, सूखदेव पांडे, अशोक हांडा, चेतन प्रकाश आदि लोगों को पत्र सौंपा गया। वहीं महासचिव पद से संबंधित जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दी गई उनमें रवी अरोड़ा, राम कुमार, अशोक कुमार त्रिवेदी, महेन्द्र सांकला, सूनिता गोयल, निरज वासन, अरविन्द यादव, सूरेन्द्र ठाकुर, शकील अहमद खान, राजेन्द्र कालरा, किशनलाल, आदि लोग शामिल हैं। जबकि सचिव के पद पर शशिकांत, शेख कादर खान, गुरबचन सिंह, राम सिंह, राधे लाल, नरेश सोलंकी, ममता तिवारी, विष्णु दत्त गौड आदि अनेक लोगों को नियुक्ति पद दी गई।

इस दौरान कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें डीपीसीसी में डेलिगेट गोपाल चौहान , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेन्द्र पालिवाल समेत अन्य लोग शामिल हैं। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नियुक्त पत्र सौंपते हुए महेश माथुर ने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी अपने कार्यों का निर्वहन पूर्व की भांति हीं पुरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ करेंगे। सभी पदाधिकारियों ने अपने कार्यों को इमानदारी से करने की वचनवद्धता जताई। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के बाद महेश माथुर ने बताया कि इस सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति बहुत पहले हीं हो चुकी थी किन्तु किन्हीं करणों से इन्हें इस आसय से संबंधित नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जा सका था। बावजूद इसके ये सभी लोग अपना कार्य पुरी निष्ठा और मेहनत से कर रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here