समय पुर बादली में हंसराज हंस के समर्थन में हुई विशाल जनसभा

0
61
Share on Facebook
Tweet on Twitter
दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हंसराज हंस ने मुंडका विधानसभा कार्यालय घेवरा रोड, जैन नगर, रामाविहार, शिव विहार, तीस फुटा रोड, छठ पूजा घाट, फ्रैंड्स एन्क्लेव मेन, पंजाब खेड़ा, नाहर पुर, बाला जी काम्पल्केस, सिटीजन एन्क्लेव, समय पुर बादली स्टेशन पर चुनाव प्रचार किया तथा जनसभाओं को संबोधित किया। समय पुर बादली स्टेशन पर वार्ड अध्यक्ष अशोक सिंह द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को देख कर सभी चकित दिखे। जिसे हंस राजहंस एवं भोजपुरी गायक पवन सिंह ने संबोधित किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर देश का गौरव बढ़ाया है। देश को अंतरिक्ष में महाशक्ति बनाने का श्रेय भी मोदी जी को जाता है। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नीति के आधार पर साफ नियत के साथ पूरे देश में काम किया है। देश को आजादी दिलाने में महापुरूषों का बलिदान है। जिसमें भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने हसते हसते फांसी के फंदे को गले लगा लिया ताकि देश की आने वाली नस्ले आजादी की ताजी हवा में सांसे ले सकें। हमें उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए।
हंसराज हंस ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के महापुरूषों को समुचित सम्मान दिया है। जो विगत की कांग्रेस सरकारों ने नहीं दिया था। दिल्ली में झूठे अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के बीच भ्रम फैलाकर भाजपा के प्रत्याशियों के विरूद्ध भड़काने का काम किया है, लेकिन केजरीवाल को ये नहीं पता भाजपा प्रत्याशी मोदी जी के सिपाही हैं, जो दिल्ली के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। अब तो ये स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल के झूठ में अब दिल्ली की जनता आने वाली नहीं है और भाजपा दिल्ली की सारी सीटों को जीतकर मोदी जी का फिर से अभिषेक करने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here