शीला दीक्षित ने यमुना विहार व बुराड़ी में चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

0
9
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने यमुना विहार व बुराड़ी में अपने चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। यमुना विहार कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उनके साथ जिला अध्यक्ष ए आर जोशी, पूर्व विधायक मतीन अहमद, समेत अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं बुराड़ी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर डीपीसीसी में डेलिगेट अनुज कुमार त्यागी, बुराड़ी युथ कांग्रेस के अध्यक्ष नीतिन त्यागी, पूर्व विधायक मंगत राम, प्रवेश त्यागी, आदेश भारद्वाज, प्रिया वंदना शर्मा, नितु तोमर, अम्बिका मिश्रा, आदेश भारद्वाज, वीएस त्यागी, अशोक चौधरी, राम किशन, सुधीर पार्चा, उर्मिला राणा आदि लोग मौजूद रहे।

कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए शीला दीक्षित ने मौजूद सैंकड़ों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको जनता के बीच जाकर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संदेश घर-घर पहुचाना है और दिल्लीवासियों का विश्वास पुन: प्राप्त करते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करना है।

श्रीमती दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों के साथ विश्वासघात किया है और तीव्र गति से बढ़ती विकासशील दिल्ली के रास्ते में अनेक व्यवधान पैदा किए हैं। दिल्लीवासी आम आदमी पार्टी की नौटंकियों से परेशान है और विकल्प के तौर पर कांग्रेस की ओर देख रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे आश्वासनों और कोरे वायदों से त्रस्त दिल्ली की जनता ने पिछले पांच साल में भाजपा के साम्प्रदायिक चेहरे और सत्ता लोलुपता को भली भांति पहचान लिया है और अब दिल्ली पुन: कांग्रेस के शासन काल के स्वर्णिम इतिहास को याद कर रही है। आईए, हम सब मिलकर अपनी पार्टी और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एक स्वच्छ, हरी-भरी, प्रदूषण मुक्त तथा गरीबी मुक्त दिल्ली एवं स्वावलम्बी, धर्म निरपेक्ष भारत के निर्माण अपना योगदान करें।

इस अवसर पर अनुज कुमार त्यागी ने कहा कि अगर न्याय के साथ विकास चाहिए तो एक मात्र विकल्प कांग्रेस है। वहीं दिल्ली में शीला दीक्षित के अलावा कोई और विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित ने राजधानी में वो कर के दिखाया है जो किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री आज तक नहीं कर सका है। उन्होंने बताया कि शीला दीक्षित के उत्तरी-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में शीला दीक्षित के नामांकन से विपक्षी दोनों दलों भाजपा और आम आदमी पार्टी में बढ़ी बेचैनी से हीं पता चल रहा है कि उनकी राजनीतिक जमीन खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इन दोनों पार्टियों को हार का मूंह देखना निश्चित है। पूरे कार्यक्रम के दौरान शीला दीक्षित जिन्दाबाद, राहुल गांधी जिन्दाबाद एवं कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद के नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी और जितेन्द्र कुमार कौछड़, पूर्व विधायक हसन अहमद, मतीन अहमद, विपिन शर्मा, सुरेन्द्र पाल सिंह बिटटू, वीर सिंह धींगान, जिला अध्यक्ष कैलाश और ए.आर. जोशी, निगम पार्षद रिंकू, गुड्डी देवी, प्रेमलता सांगवान मुख्य रुप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here