जगदीश जैन ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र से ठोकी अपनी दावेदारी

0
8
Share on Facebook
Tweet on Twitter

कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। केंद्र की सरकार अपने काम में लग चुकी है। किंतु दिल्ली में राजनीतिक दल अभी भी राजनीतिक मोड में हैं। वजह है अगले वर्ष यहां होने वाला विधानसभा चुनाव। जिन नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़ना है वे अपने अपने टिकट की जुगाड़ में लगे हुए है। ये लोग पार्टी के शिर्ष नेताओं से लेकर उन सभी लोगों के चक्कर लगा रहे हैं जो टिकट दिलाने में मदद कर सकते हैं। वहीं क्षेत्र में अपनी जमीन भी तैयार करने में जुटे है। साथ हीं अलग-अलग राजनीतिक दल प्रत्येक सीट पर अपने प्रत्याशी का चुनाव करने के लिए बारीकी से उनके बारे में अध्ययन कर रहे हैं और पार्टी पदाधिकारियों से प्रत्याशियों के नामों की सूची मांग रहे हैं।

हाल हीं में कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने सभी ब्लॉक, विधानसभा और जिला अध्यक्षों की एक मीटिंग बुलाई थी। जिसमें यह निर्देश दिया गया कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र से तीन नाम प्रस्तावित करें जिस पर विस्तार से विचार किया जा सके। इस नामों की सूची में कई लोगों ने अपन नाम शामिल करने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। रिठाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए पहली दावेदारी पार्टी में प्रदेश सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ता जगदीश जैन ने पेश की है। जगदीश जैन अपने को इस सीट पर सबसे पहला और मजबूत दावेदार मान रहे हैं। उनका कहना है कि वे सालों से पार्टी के लिए एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए गली-गली, घर-घर जाकर लोगों को इससे जोड़ने का काम किया है। ऐसे में टिकट की दावेदारी भी मेरी ही बनती है। उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारी भी उनके कामों से खुश और संतुष्ट रहे हैं। इधर क्षेत्र की जनता भी उनके नाम के प्रस्ताव को उत्साह के साथ समर्थन दे रही है। कई लोगों ने उन्हें टिकट दिए जाने के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों को पत्र लिखने की भी बात कही। उल्लेखनीय है कि जगदीश जैन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के साथ साथ वरिष्ट समाजसेवी भी हैं। जो कई संगठनों से जुड़े हैं। पेश से एक व्यवसायी होने के साथ साथ वे व्यक्तिगत और विभिन्न संगठनों के माध्यम से जान सेवा और लोगों की मदद के लिये आगे रहते है। यही कारण है कि लोगों में उनकी एक स्वच्छ छवि के साथ साथ मिलनसार व्यक्तिगत के रूप जबरदस्त पैठ है। जो उनकी दावेदारी को मजबूती प्रदान कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here