दिल्ली में 300 स्थानों पर हुआ योग शिविरों का आयोजन

0
105
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा दिल्ली प्रदेश की ओर से दिल्ली के 300 स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। दिल्ली की सुबह पार्कों व मुख्य स्थानों पर दिखा अद्भुत नजारा, केन्द्रीय मंत्री, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक, निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष सहित स्थानीय कार्यकतार्ओं ने मंडलों में कार्यकर्ता समेत दिल्ली के लाखों लोगों ने एक साथ मनाया 5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।


प्रमुख कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय 6-ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी राजपथ पर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत महावीर वाटिका संगम विहार पर, पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गम्भीर एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल यमुना स्पोर्टस कोम्पलेक्स पर, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और राज्यमंत्री पुरूषोत्तम भाई रूपाला घोण्डा विधानसभा के यमुना खादर तीसरा पुस्ता पर योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूड़ी दादा देव ग्राउण्ड राजनगर पर, केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीष उपाध्याय हौज खास विजय मण्डल पार्क पर, श्री धर्मेन्द्र प्रधान तालकटोरा गार्डन पर, श्री पीयूष गोयल लोधी गार्डन पर, केन्द्रीय मंत्री व चांदनी चैक के सांसद डॉ. हर्षवर्धन कुडेसिया पार्क सिविल लाईन्स पर, केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी एवं दिल्ली प्रदेश महामंत्री श्री रविन्द्र गुप्ता रामजस खेल मैदान पटेल नगर पर, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल आर के पुरम कम्युनिटी सेन्टर पर, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह खड्डे वाला पार्क इन्द्रपुरी पर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन रामलीला पार्क लाल बाग आजादपुर पर, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद श्री हंस राज हंस स्वर्ण जंयती पार्क सेक्टर-10 रोहिणी पर, भाजपा नेता व कलाकार श्री रवि किशन एवं मिजोरम प्रभारी श्री पवन शर्मा द्वारका डिस्ट्रीक पार्क सेक्टर-10 पर और प्रदेश महामंत्री श्री राजेश भाटिया विवेकानन्द पार्क राजेन्द्र नगर पर आयोजित योग कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कहा कि आज मैं 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनायें देता हूँ और योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ। योग सकारात्मक ऊजादार्यी प्रक्रिया है जिसे दिनचर्या में अपनाकर कोई भी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। हर दिन प्रत्येक व्यक्ति करे योग रहे निरोग।

भाजपा उत्तर पूर्वी जिला की ओर से पुराना उस्मान पुर गांव मे योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने योगाभ्यास कर शिविर में आए सैकड़ों कार्यकतार्ओं एवं क्षेत्रीय निवासियों को योग के प्रति प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात श्री मनोज तिवारी ने केशव चैक शाहदरा के झील पार्क एवं श्यामलाल कॉलेज के प्रांगण में होने वाले योग शिविरों में भी भाग लिया।

योगाभ्यास करने आए लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क एवं शरीर का एक अभ्यास है। योग की विभिन्न शैलियां होती हैं जिनमें शारीरिक मुद्राएं, सांस लेने की टेक्निक और मेडिटेशन एवं रिलैक्सेशन आदि शामिल है। योग सिर्फ व्यायाम भर नहीं है, बल्कि विज्ञान पर आधारित शारीरिक क्रिया है। इसमें मस्तिष्क, शरीर और आत्मा का एक-दूसरे से मिलन होता है। साथ ही मानव और प्रकृति के बीच एक सामंजस्य कायम होता है। यह जीवन को सही प्रकार से जीने का एक मार्ग है। गीता में भी श्रीकृष्ण ने कहा है कि योग: कर्मसु कौशलम यानी योग से कर्मों में कुशलता आती है। योग शब्द संस्कृत भाषा के युज से लिया गया है जिसका अर्थ है एक साथ जुड़ना। मन-मस्तिष्क एवं शरीर पर नियंत्रण रखने एवं खुशहाल जीवन के लिए योग काफी लोकप्रिय है। देखा जाए तो योग प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों से यह बहुत अधिक लोकप्रिय हो गया है। योग और ध्यान को अध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए अनिवार्य माना गया है। योग के माध्यम से मस्तिष्क और शरीर का संगम होता है। योग का अभ्यास हमारे मन को संयमी बनाता है।

केन्द्रीय मंत्री थावर चन्द गहलोत ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण के लिए पहले स्वच्छ भारत अभियान चलाया और उसके बाद स्वस्थ भारत की प्रेरणा को पूरे विश्व पटल पर प्रचारित कर भारत के गौरव और सम्मान को बढ़ाया है न सिर्फ देश के करोड़ों लोग योगाभ्यास कर अपने स्वस्थ्य जीवन की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि योग विश्व के सभी देशों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है क्योंकि नित्य योग करने से हर व्यक्ति के जीवन में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संयोग बनता है इसलिए हम सब को नित्य योग कर अपने जीवन को आदर्श बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए योग रथ दुनिया भर में चल पड़ा है और हम सबको इसका सारथी बनना चाहिए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा श्री मनोज तिवारी ने कहा कि भारत में ऋषियों मुनियों द्वारा सैकड़ों बरसों से योग का प्रचार प्रसार किया जा रहा था लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व को भारत की योग शक्ति का लोहा मनवाया और उसका परिणाम है कि आज विश्व के सभी देशों में इसी तरह धूमधाम से योग दिवस मनाया जा रहा है और करोड़ों लोग योगाभ्यास कर अपने स्वास्थ्य की गारंटी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहकर भी योग से सिर्फ इसलिए दूर रहें क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में योग को एक विशेष पहचान दी है और यह वही लोग हैं जो राजनैतिक स्वार्थ के लिए गरीबों की आयुष्मान योजना को रोक कर लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा से वंचित कर रहे हैं और योग से अपने को दूर कर अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांस्कृतिक बुनियाद रखकर पूरे विश्व में भारत को विश्व गुरु बनाने की बुनियाद को मजबूत कर दिया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here