नव ऊर्जा ट्रस्ट ने हिन्दू शरणार्थियों में बांटे जूस व बिस्कुट

0
48
Share on Facebook
Tweet on Twitter

 

दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-11 में पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थियों के बच्चों में नव ऊर्जा वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने फ्रूटी, जूस व बिस्कुट का वितरण किया। इन सदस्यों में ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योति मनोज गंडोत्रा के अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। फ्रूटी, जूस व बिस्कुट आदि चिजों को पाकर यहां के बच्चे बहुत खुश थे। साथ हीं ट्रस्ट द्वारा इस प्रकार के कदम उठाए जाने से शरणार्थी भी प्रसन्न थे। और इन पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योति मनोज गंडोत्रा ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्य समय-समय पर यहां आते हैं और इन बच्चों में खाने पीने की चीजें वितरित करते हैं। साथ हीं यहां रह रहे अन्य लोगों का भी यथा संभव मदद करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी ट्रस्ट अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है। श्री गंडोत्रा ने बताया कि यह सब कुछ ट्रस्ट आम लोगों के सहयोग से करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here