रात्रि भ्रमण कर प्रमोद गुप्ता ने लिया लाइटों का जायजा

0
10
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। यमुना विहार से निगम पार्षद एवं पूर्व जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने अपने क्षेत्र के पांच कॉलोनियों का रात में दौरा किया। और नई-नई लगाई गई एलईडी लाईटों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ कॉलोनी के कई लोगों के अलावा आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अपने रात्रि भ्रमण के दौरान श्री गुप्ता लोगों से उन्हें रात्रि में आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानने की कोशिश की।

बी एक से बी पांच तक के कॉलोनियों का दौरा करने के दौरान प्रमोद गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कुल 1400 के आस पास एलईडी लाईटें लगनी हैं जिनमें फिलहाल चार सौ से पांच सौ लाईटें लग चुकी हैं और बाकी लगाने का काम चल रहा है। जिसे जल्द से जल्द पुरा करा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सभी पुरानी लाईटें बदल कर उनके स्थान पर नई एलईडी लाइटें लगार्इं जानी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here