चूनावी तैयारियों को लेकर ‘आप’ कार्याकर्ताओं ने की बैठक

0
10
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। पार्टियां कार्यकर्ताओं में जान भरने एवं उनको जिम्मेदारियां सौंपने में लगी है। साथ हीं कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में किस प्रकार काम करना है यह भी बताया जा रहा है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी भी जोरों सोरों से लगे हुए हैं। पिछले दिनों रिठाला विधानसभा के वार्ड 57 में आप नेता सतीश गुप्ता के संयोजन में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कनवीनर कैलाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें किस प्रकार क्षेत्र में काम करना है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव प्रचार के लिए लोगों के बीच में व्यक्तिगत रूप से जाएं एवं आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले साढ़े चार साल में किए गए कार्यो को बताएं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश की गरीब जनता के लिए अनेकों योजनाएं शुरू किया। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

बिजली और पानी को लेकर जो कदम केजरीवाल सरकार ने उठाए वह एक मिशाल है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में केजरीवाल सरकार ने जो कार्य किया है उसकी तुलना किसी से भी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को यह बताए कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जो शिक्षा दी जा रही है वह किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं है। साथ हीं स्कूलों में जो इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है वह भी एक मिशाल है। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने सर्वाधिक काम किया है। सरकारी अस्पतालों में जो सुविधाएं दी गई हैं वह अतुलनीय है। लोग पहले से ज्यादा संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि मुफ्त इलाज की योजनाओं का लाभ लाखों लोगों को मिल रहा है। बुजुर्गों के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। साथ हीं पेंशन योजना का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। सतीश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सरकार का काम आम जन को उनकी परेशानियों से मुक्ति दिलाना है। जिसमें आम आदमी पार्टी अपने कार्यकाल में काफी हद तक सफल रही है।

वार्ड अध्यक्ष सुशील गर्ग ने कहा कि हमें पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को इमानदारी के साथ करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अह्वान किया कि वे दिन-रात अपने कार्य में जुट जाएं। बैठक में कोषाध्यक्ष रजनीश मित्तल, महासचिव राजेश गुप्ता, रिठाला विधानसभा उपाध्यक्ष विवेक बंसल, सभा ध्रिना सेठ, वीना, कविता, सत्यवान राणा आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here