भारत में हुआ ओईना खेलों का आगाज

0
116
Share on Facebook
Tweet on Twitter

-ओईना फेडरेशन आॅफ इंडिया ने आयोजित किया नेशनल चैम्पियनशिप

-ओईना फेडरेशन आॅफ इंडिया के प्रसिडेंट नरेन्द्र कुमार (राणा) के नेतृत्व में हुआ आयोजन

-भारत में आयोजित पहले नेशनल चैंपियनशिप में 15 टिमों ने लिया भाग

-लड़कों के वर्ग में दिल्ली के राणा क्लब ने तो लड़कियों में राजस्थान की टीम ने जीता स्वर्ण

दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। ओईना फेडरेशन आॅफ इंडिया ने पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार, करावल नगर स्थित दिनेश राज क्रिकेट एकेडमी एवं राणा क्लब स्पोर्टस ग्राउंड में ओईना नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों से आर्इं 15 टिमों ने भाग लिया। जिसमें लड़के और लड़कियों की टिमें शामिल थी।


लड़के और लड़कियों के अलग-अलग संभागों में खेले गए इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालाकि यह खेल भारत में नया-नया है बावजूद इसके इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह रोमांचित कर देने वाला था। नॉक आउट तर्ज पर खेले गए इस मैच में लड़कों के वर्ग में दिल्ली के राणा क्लब ने तो लड़कियों के वर्ग में राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज करते हुए ओईना खेल के भारतीय इतिहास में अपना पहला नाम दर्ज कराया। लड़कों के संभाग में दूसरे स्थान पर राजस्थान और तीसरे स्थान पर सर्वोदय पब्लिक स्कूल ट्रौनिका सिटी की टीमें रहीं। जबकि लड़कियों के वर्ग में दूसरे स्थान पर सर्वोदया पब्लिक स्कूल ट्रौनिका सिटी तथा तीसरे स्थान पर जी बी एस एस खजूरी खास गर्ल्स स्कूल की टीम रही।

 

ओईना फेडरेशन आॅफ इंडिया के प्रेसिडेंट नरेन्द्र कुमार राणा ने बताया कि यह खेल भारत में नया है और इसका यह पहला राष्टÑीय चैंपियनशीप हैं। उन्होंने बताया कि ओईना खेल रोमानिया का राष्टÑीय खेल है जो तेजी से दुनिया के अन्य देशों में पसन्द किया जा रहा है। दुनिया के अन्य देशों में बढ रही इसकी ख्याति को देखते हुए एवं भारत के कई परम्परागत खेलों से मिलता-जुलता होने के कारण हीं हमने भी इसे अपने यहां शुरू करने का निर्णय लिया। और जिस प्रकार आज यहां टिमें भाग ले रही है उन्हें देखते हुÞए कहा जा सकता है कि इस खेल का भविष्य भारत में भी सुनहरा है।
ओईना फेडरेशन आॅफ इंडिया के महासचिव पंकज सिंह ने कहा कि यह खेल रोमानिया से बाहर भी कई देशों में अपना पहचान बना चुका है। भारत में भी इसकी ख्याति बढ़ने के बहुत आसार हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हीं ओईना विश्व ओलंपिक खेलों में भी शामिल हो जाएगा।

बाईट- राजस्थान टीम के कप्तान मोहन पुनिया ने श्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक शानदार खेल है। जिसमें हमारे प्रतिभा को निखारने के सभी गुण हैं। उन्होंने कहा कि इस खेल के आयोजन से हम बहुत खुश हैं।

बाईट-सत्येन्द्र कुमार जांगिर, ग्रीप पॉलिमर फूटवीयर सोल्स के निदेशक ने कहा कि ओईना एक बेहतरीन खेल है जिसे
जिसे देखकर गजब का रोमांच महसूस हुआ। इस खेल में बेहतरीन भविष्य एवं प्रतिभा को निखारने की शानदार क्षमता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here