संगठन को मजबूत करने में जुटीं पार्टियां

0
14
Share on Facebook
Tweet on Twitter

सुशील चौधरी बने उत्तर-पुर्वी जिला भाजपा के कार्यालय मंत्री

दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियां संगठन को मजबूत करने समेत किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहतीं। नीति से लेकर मुद्दों तक सबकि छटनी समय से पहले सुनिश्चित कर लेना चाहती हैं। संगठन एवं कार्यकतार्ओं पर विशेष जोर है। कार्यकतार्ओं की नियुक्ति को लेकर पार्टियां इस प्रकार सजग हैं जैसे किसी लड़Þाई से पहले सैनिकों की नियुक्ति होती हो। भारतीय जनता पार्टी के समक्ष जहां अपनी सत्ता को बनाए रखने की अहम चुनौति है वहीं विपक्षी पार्टियां सत्ता हथियाने के लिए हर संभव प्रयास करने से पीछे नहीं हटने वालीं। ऐसे में कार्यकतार्ओं पर सबसे अधिक दारो-मदार रहेगा विशेषकर युवा कार्यकतार्ओं पर। यही कारण है कि भाजपा संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति में उनके बेहतरीन प्रदर्शन, कार्यशैली एवं लोकप्रियता के साथ-साथ युवाओं में पकड़ वाले लोगों को विशेष रूप से ध्यान में रख रही है। इसका उदाहरण उत्तर-पुर्वी जिला भाजपा द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति में देखा जा सकता है। इसी सप्ताह जिला अध्यक्ष अजय महावर ने सुशील चौधरी की नियुक्ति कार्यालय मंत्री के रूप में की है। सुशील चौधरी की नियुक्ति को लेकर अजय महावर ने बताया कि उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और संगठन मंत्री सिद्धार्थन की सहमति से की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि सुशील चौधरी प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वच्छता अभियान में उत्तर-पूर्वी जिला के प्रमुख भी रह चुके हैं। वे युवा भाजपा उत्तर पूर्वी जिला के प्रभारी भी हैं। सहयोगी एवं मिलनसार प्रबृत्ति के होने के कारण सुशील चौधरी युवाओं में खासे पॉपुलर हैं। कार्यालय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति के पीछे शायद यह कारण भी रही होगी।
पार्टी में नई जिम्मेदारी से खुश सुशील चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शीर्ष नेताओं ने मुझमें जो विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा। अपनी आगे की योजना के बारे में उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूती प्रदान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत से जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, अनेकों जनहित योजनाएं चलाई हैं। उन कार्यों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा लोगों को पार्टी की साफ नियति के बारे में बताना और इसके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना मेरी प्राथमिकता होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here