साहब सिंह चौहान की रस्म-पगड़ी पर उमड़ी लोगों की भीड़

0
35
Share on Facebook
Tweet on Twitter

घोण्डा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय साहब सिंह चौहान की रस्म पगड़ी पर कई पार्टियों के दिग्गज नेता भी शरीक हुये।

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले तथा अपनी जन सेवा की भावना से लोगों के दिलों पर राज करने वाले घोंडा विधान सभा से पांच बार विधायक रह चुके साहब सिंह चौहान की रस्म-पगड़ी का आयोजन यमुना विहार के एमटीएनएल ग्राउंड स्थित एक वैक्विट हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, डा. हर्ष वर्धन, विजय गोयल, उत्तर-पूर्वी जिला अध्यक्ष अजय महावर, मांगे राम गर्ग, विजय मल्होत्रा, शहादरा उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, दिलीप पांडे, कुंदन जयसवाल, घोण्डा विधानसभा के विधायक श्रीदत्त शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनी बंसल और सभी पार्टियों के नेतागण समेत हजारों लोगों ने पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उपस्थित प्रमुख लोगों ने स्वर्गीय साहब सिंह चौहान के साथ गुजारे समय के दौरान के अपने अनुभव लोगों में बांटे।

लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय महावर ने कहा कि साहब सिंह चौहान का पूरा जीवन क्षेत्र के लोगों के भलाई के नाम रहा। उन्होंने लोगों के मन और मस्तिष्क पर एक अमिट छाप छोड़ी है। जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने अपने श्रद्धांजली संबोधन में कहा कि साहब सिंह चौहान क्षेत्र के लोगों के साथ पिता तुल्य व्यवहार करते थे। वे लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तैयार रहते थे। उन्होंने कहा कि पांच बार विधायक चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि लोग उनके कार्य एवं व्यवहार से कितना खुश रहते थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें श्रद्धांजली देते हुए घोषणा की कि किसी विशेष स्थान को साहब सिंह चौहान का नाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि साहब सिंह चौहान उत्तर-पुर्वी दिल्ली के लोगों की ट्रैफिक संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सिग्नेचर ब्रिज के निर्माण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

उधर क्षत्रिय राजपूत समाज ने सिग्नेचर ब्रिज को स्व. साहब सिंह चौहान के नाम से उत्तरी दिल्ली को समर्पित करने की मांग की है। राजपूत समाज ने उन्हें श्रद्धांजली देते हुए कहा कि क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए ऐसा करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजली होगी।

क्षेत्र के एक समाज सेवी कुंदन जयसवाल ने कहा कि साहब सिंह चौहान की कमी क्षेत्र को हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ एक राजनीतिज्ञ हीं नहीं थे बलकि एक श्रेष्ठ समाज सेवी थी। उन्होंने कहा कि उनके जानकारी में कम ही ऐसे लोग होंगे जो अपने किसी काम के लिए उनके पास गए हों और निराश होकर वापस लौटे हों।

SHARE
Facebook
Twitter
Previous articleपटवा जिला उत्तर-पूर्वी कार्यालय का हुआ शुभारंभ
Next articleदिल्ली जेडीयू की टीम ने की प्रभाकर से मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here