कांग्रेस ने मीडिया से कराया प्रत्याशियों का परिचय

0
10
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिल्ली प्रभारी पी.सी. चाको ने दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के सातों प्रत्याशियों का मीडिया से परिचय करवाया। संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली की विभिन्न सीटों से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित (उत्तर पूर्वी), जय प्रकाश अग्रवाल (चॉदनी चौक), अजय माकन (नई दिल्ली), अरविन्दर सिंह लवली (पूर्वी दिल्ली), महाबल मिश्रा (उत्तरी दिल्ली), राजेश लिलौठिया (उत्तर पश्चिमी) एवं विजेन्द्र सिंह (दक्षिणी दिल्ली) ने मीडिया समूह को अपने क्षेत्र के साथ अपना परिचय भी प्रदान किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हम सब पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमें यह जिम्मेदारी सौंपी है कि हम सब अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों में जनता के सहयोग एवं समर्थन से कांग्रेस का परचम फहराऐं और चुनावों में विजय हासिल कर दिल्ली की जनता की सेवा करने का गौरव प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशी आप सब के जाने पहचाने हैं और दिल्ली की जनता की सेवा में वर्षों से लगे हुए है, दिल्लीवासियों से प्यार और विश्वास को प्राप्त कर सभी कांग्रेस प्रत्याशी लोकसभा चुनावों में विजयी होंगे, इसमें किसी को कोई शको-शुबाह नही है।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान शीला दीक्षित ने दिल्ली के पूर्व निगम पार्षद हर्ष शर्मा चिंटू एवं उमा शर्मा को भाजपा छोड़कर आये पुन: कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। आम आदमी पार्टी के इरफान उल्लाह ने भी अपने समर्थकों सहित कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रसिद्ध समाज सेवी उमा गुप्ता एवं युवा एवं तेजतरार नेता राजेश गौड़ ने भी कांग्रेस में आस्था जताते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
संवाददाता सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा, सांसद उदित राज, दिल्ली के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, किरण वालिया, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर तथा हरनाम सिंह, रोहित मनचंदा एवं ओनिका मेहरोत्रा आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here