भाजपा विरोधी दलों में इस बात का भय व्याप्त है डॉ. हर्ष वर्धन

0
8
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। चांदनी चैक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. हर्ष वर्धन ने आज अलीपुर के डी.सी. कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्तार अब्बास नकवी, लोकसभा प्रभारी डॉ. अनिल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवड़ा, निगम नेता तिलकराज कटारिया, वीना विरमानी, निगम पार्षद सरदार अवतार सिंह हित, पूर्व विधायक श्याम लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष रोशन कंसल एवं अरविन्द गर्ग सहित जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, निगम पार्षद एवं मंडल अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व डॉ. हर्ष वर्धन ने 19 पुष्पांजलि एन्क्लेव निकट दीपाली चैक के अपने चुनाव कार्यालय में विधिवत यज्ञ करके हवन किया। वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ उन्होंने यज्ञ सम्पन्न कराकर अपने नामांकन के लिये अपने समर्थकों सहित नामांकन स्थल के लिये प्रस्थान किया। उनके साथ रोड शो में चल रहे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल थे। रास्ते भर में उपस्थित जनता ने डॉ. हर्ष वर्धन का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। उनके साथ भारी संख्या में महिलायें भी जुलूस में शामिल थीं। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता का आभार प्रकट किया और डॉ. हर्ष वर्धन के लिए जनता से वोट भी मांगे।

इस अवसर पर डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि उन्हें देश को नये भारत में परिवर्तित करना है। इसके लिये नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिये दिल्ली की जनता भाजपा के सातों प्रत्याशियों को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनायें ताकि भारत को सर्व सुविधा सम्पन्न विकसित देश बनाया जा सके।
डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसे विकास पुरुष के आगे भाजपा विरोधी दलों के पास कोई भी टक्कर देने वाला प्रत्याशी नहीं है। भाजपा विरोधी दलों में इस बात का भय व्याप्त है कि यदि नरेन्द्र मोदी पुन: प्रधानमंत्री बने तो उन सबको देश को लूटने के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसलिए तमाम विचित्र और बेमेल गठबंधन बनाकर वे दल चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि देश का विकास नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here