आप का वृक्षारोपण: पांच लाख पौधे लगाने का कार्य शुरू

0
99
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। पर्यावरण संरक्षण की वृद्धि के लिए दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पूरी दिल्ली में पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। आप सरकार के आह्वान पर इस लक्ष्य को पूरा करने के लिये आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक व पार्षद सहित सभी कार्यकर्ता पूरी तरह प्रयासरत हैं। वृक्षारोपण अभियान के तहत विभिन्न रेजीडेण्ट वैलफेयर एसोसिएशन व लाखों स्कूल के बच्चों ने वृक्षारोपण किया। मिली जानकारी के अनुसार पूरी दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर 643 जगहों पर वृक्षारोपण किया गया। यह सर्वविदित है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण व वातावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी को मिलकर पर्यावरण के महत्व को समझना होगा जिस प्रकार से आज पर्यावरण का संतुलन तेजी से बिगड़ रहा है वह आने वाले पीढ़ियों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। जिससे मानव के अस्तित्व पर संकट पैदा हो सकता है। इस बात को समझना होगा कि पर्यावरण का संरक्षण कोई एक व्यक्ति, राज्य या फिर देश मिलकर नहीं कर सकता बल्कि इसके लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी वही स्वस्थ वातावरण दे सकें जो कि हमें मिला है। इसी कड़ी में उत्तरी पूर्वी लोकसभा के अंतर्गत आने वाले बुराड़ी विधानसभा सहित कई विधानसभाओं में वृक्षारोपण किये गये।

बुराड़ी विधानसभा में विधायक संजीव झा, निगम पार्षद अजय शर्मा सहित आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने वृक्षारोपण किये। आदर्श नगर विधानसभा में भी कई जगहों पर वृक्षारोपण किये गये। जिसमें विधायक पवन शर्मा ने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे रोपे और उनकी रक्षा करने के लिये स्थानीय निवासियों व जिम्मेदारों को जिम्मेवारियां भी सौंपी। यही नहीं इसके अलावा रिठाला विधानसभा से महेन्द्र गोयल ने भी आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधे रोपे और स्थानीय निवासियों को भी इन वृक्षों की देख रेख करने को कहा। यही नहीं इसके अलावा बाबरपुर विधानसभा के सुभाष मोहल्ला वार्ड न-48 ई में निगम पार्षद रेखा त्यागी के द्वारा मोबिन चौक स्थित तिकोना पार्क में पौधरोपण के दौरान वार्ड उपाध्यक्ष शुऐब भाई, नजम भाई, बबलू गोस्वामी, डॉ नसीर, फऊ शर्मा, सोहैल, आशीष, हाजी, क्षेत्र के तमाम लोग ओर उद्यान विभाग के चौधरी होशियार व उनकी टीम के लोग उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here