‘मेरा बूथ, मेरा गौरव’ सम्मेलन ने कांग्रेसियों में फूंकी जान

0
48
Share on Facebook
Tweet on Twitter

उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा ‘चक दे 2019’

संतोषी बाजपेई

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद “मेरा बूथ, मेरा गौरव” सम्मेलन का आयोजन इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में किया गया। इस सम्मेलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सम्बोधित किया और दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। राहुल गांधी ने एक वर्कशॉप, ट्रेनिंग के जरिये बूथ अध्यक्ष ों एवं कार्यकर्ताओं को समझाया की किस तरह वो अपने बूथ को मजबूत करें और अपने वोटर का भी पूरा ध्यान रखें। ये पहली बार कांग्रेस के कार्यक्रम में हुआ कि बूथ एजेंट, अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकतार्ओं को राहुल गांधी ने अपने मंच पर बुलाकर उनकी बात सुनी और पार्टी की भावी चुनाव रणनीति पर चर्चा की।


उल्लेखनीय है कि जब राहुल गांधी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ली थी तो कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान इसी स्टेडियम में कहा था कि मैंने ये मंच कांग्रेस के आम कर्मठ कार्यकतार्ओं के लिये खाली कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा था कि आप मेहनत करो और इस मंच पर आकर बैठ जाओ। आज इसी मंच से राहुल गांधी ने ऐसा करने कारने का प्रयास किया। कांग्रेस के कार्यकतार्ओं में ये सब देखकर एक नई ऊर्जा भर गई और पूरा स्टेडियम राहुल गांधी एवं शीला दीक्षित जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। और कार्यकर्ताओं ने कहा ‘चक दे 2019’।


इस अवसर पर शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को सुत की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, हारून युसुफ एवं राजेश लिलोठिया भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सूत की माला से ही दिल्ली प्रभारी पी सी चाको, कुलजीत नागरा, पुर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल का स्वागत किया। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में इस कदर उत्साह था कि पूरा स्टेडियम खचा-खच भरा हुआ था।

अंदर जगह ना होने की वजह से सुरक्षा कर्मियों को गेट तक बंद करने पड़े। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सभी सात सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बुराड़ी विधानसभा कांग्रेस ने भी अपनी जबर्दस्त मौजूदगी दर्ज कराई जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में डेलिगेट अनुज कुमार त्यागी, बुराड़ी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीतीन त्यागी, मुकुंदपुर ब्लॉक अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा, कपूर सिंह सिसोदिया, शोभन सिंह रावत, राजेश मिश्रा कृष्ण गोपाल सूद, प्रवेश त्यागी, प्रिया वन्दना शर्मा, झड़ौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंघल दीपक भट, सरदार रघुबीर सिंह, बुराड़ी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बीना भट,रोमा राणा, बिजेंद्री चौधरी, नरेंद्र, प्रदीप राणा आदि लोग शामिल हैं। जबकि रोहिणी मंडल अध्यक्ष महेश माथुर अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं गोकल पुरी विधानसभा से शिव कुमार, मुकेश त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।

SHARE
Facebook
Twitter
Previous articleनिगम पार्षद-विनोद महेन्द्रू ने सैक्टर-16 रोहिणी में किया कई विकास कार्यों को उद्घाटन
Next articleशिव सेना ने आयोजित किया कार्यकर्ता सम्मेलन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here