रोहिणी में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया रोधी दिवस का हुआ आयोजन

0
11
Share on Facebook
Tweet on Twitter

दिल्ली मेल संवाददाता
नई दिल्ली। रोहिणी वार्ड संख्या 24 से निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने अपने वार्ड में मलेरिया और डेंगू से बचाव एवं इसके रोकथाम के उद्देश्य से लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन रोहिणी सैक्टर-16 मंगल बाजार रोड़, एफ-2 के पार्क में किया। इस कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र कुमार उप-स्वास्थ्य अधिकारी, प्रिंस सहरावत मलेरिया अधिकारी व स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश वाही, अनिल शर्मा पूर्व चेयरमैन रोहिणी जोन, वी.के.शर्मा मंडल अध्यक्ष व प्रीति बहन जी जिला मंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए। डॉ. जितेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम के आरम्भ में मलेरिया एवं डेगू से बचाव के तरीके बताए।

डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। इसलिए अपने आस-पास, घरों में, छत पर, आदि स्थनों पर पानी जमा न होने दे। टंकियों को खुला न छोडेÞं, इसका विशेष ध्यान रखना है। प्रवेश वाही ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए इलाज से ज्यादा अच्छा उपाय बचाव है। उन्होनें कहा कि स्वस्थ्य सबसे बड़ा घन है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिये और डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए वे सभी तरीके अपनाने चाहिये जो हम अपना सकते हैं। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सुधीर धनकड़, मंडल महामंत्री विनय त्यागी, सुषील बंसी, परविन्द्र सिंह, महेष गुप्ता, आर.एन.दयाल, पवन टंडन, विपुल काड़पाल, राजेन्द्रजी, दलीप मलिक, विकास आहुजा, विनोद गर्ग, नसीम मलिक, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र तायल, श्रीमती मीनाक्षी जी अनेक महिला कार्यकतार्ओं सहित उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here